GATE Exam 2025: गेट 2025 मॉक टेस्ट लिंक gate2025.iitr.ac.in पर एक्टिव, अगले साल फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read
GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को सीबीटी मोड में 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित की जाएगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए गेट 2025 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से सभी विषयों के लिए मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 एंट्रेंस एग्जाम अगले साल यानी 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी रुड़की की ओर से गेट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 11 अक्टूबर को बंद कर दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 4 नवंबर से करेक्शन विंडो ओपन होने की संभावना है।
GATE 2025 Mock Test Link:
गेट प्रवेश परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा, गेट स्कोर पीएसयू भर्ती के लिए भी मान्य होता है। गेट स्कोर 3 वर्षों के लिए वैलिड होता है।
GATE 2025 Syllabus:
गेट 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 100 अंकों के लिए 65 प्रश्न शामिल होंगे। गेट एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। स्नातक डिग्री जैसे बीटेक और मास्टर डिग्री जैसे एमएससी उत्तीर्ण उम्मीदवार ही गेट एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2025 Registration:
आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को गेट रिजल्ट के बाद COAP काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है। वहीं, एनआईटी संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को गेट परिणाम के बाद सीसीएमटी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GATE 2025 Mock Test Download Link:
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “नए टैब या विंडो में मॉक टेस्ट लिंक खोलने के लिए टेस्ट पेपर के नाम या उसके कोड पर क्लिक करें। मॉक टेस्ट लिंक GATE 2025 के उम्मीदवारों को GATE 2025 कंप्यूटर-आधारित टेस्ट से परिचित कराने में मदद करने के लिए दिए गए हैं।”
अगली खबर
]Job Fair 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
देश भर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा और इनमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के कुछ अन्य विभाग और मंत्रालय शामिल हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल