Santosh Kumar | June 6, 2025 | 10:53 AM IST | 1 min read
एम्स बीएससी नर्सिंग 2025 के लिए योग्यता अंक सामान्य श्रेणी के लिए 50%, ओबीसी के लिए 45% और एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 40% हैं
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 6 जून को जारी होने की संभावना है। एम्स बीएससी नर्सिंग 2025 परीक्षा 1 जून 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवार एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2025 रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और रैंक शामिल होंगे। इसे मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति का आकलन कर सकेंगे।
एम्स बीएससी नर्सिंग 2025 के लिए योग्यता अंक सामान्य श्रेणी के लिए 50%, ओबीसी के लिए 45% और एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 40% हैं। हालांकि, अंतिम कटऑफ सूची बाद में विभिन्न कारकों के आधार पर तय की जाएगी।
परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग की तिथियां और प्रक्रिया एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
एम्स बीएससी नर्सिंग 2025 प्रवेश परीक्षा एक ही पेपर थी जो 2 घंटे तक चली। इसमें चार खंड थे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 30-30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) थे।