Gandhi Jayanti 2024: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती कल; इतिहास, महत्व और पसंदीदा गीत जानें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2024 | 05:02 PM IST | 3 mins read
महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया था और उन्होंने ‘अहिंसा’ रूपी शक्तिशाली हथियार का इस्तेमाल किया।
नई दिल्ली: भारत में हर साल 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर गांधी जयंती मनाई जाती है। इस साल भारत बापू की 155वीं जयंती मना रहा है। भारत में गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है, जबकि दुनिया भर में इसे ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनकी माता का नाम पुतलीबाई गांधी और पिता का नाम करमचंद गांधी था। इस दिन हम गांधी के ‘अहिंसा’ और ‘सत्य’ को बनाए रखने के संदेश को याद करते हैं तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी करते हैं।
गांधी जयंती 2024 के अवसर पर देश भर के स्कूलों, कॉलेज, सरकारी एजेंसियां सहित अन्य संस्थानों में विभिन्न तरह के समारोह और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान, छात्रों द्वारा गांधीजी के नैतिक मूल्यों और अहिंसा सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। 1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश बन गई।
History of Gandhi Jayanti: इतिहास
महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के कारण सन 1947 में भारत ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी। गांधी एक प्रतिभाशाली नेता, दार्शनिक, समाज सुधारक और भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। गांधी ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए सविनय अवज्ञा और सत्याग्रह जैसे अहिंसक तरीकों का इस्तेमाल किया। महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक नेता के रूप में भी जाना जाता है।
Also read Teachers’ Day 2024: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? इतिहास और महत्व जानें
Mahatma Gandhi: पसंदीदा गीत
असाधारण व्यक्तित्व के धनी और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले बापू का पसंदीदा गीत “रघुपति राघव राजा राम” था। हर साल दिल्ली के राजघाट पर हम गांधी जयंती मनाते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के तमाम नेता उनकी समाधि पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
Mahatma Gandhi 155th Birth Anniversary: शैक्षणिक योग्यता
महात्मा गांधी ने 1888 में यूनाइटेड किंगडम में लॉ स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और फिर वकालत के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए। भारत लौटने पर उन्होंने ब्रिटिश उत्पीड़न से देश को मुक्त कराने के अपने प्रयास में अहिंसा का पालन किया। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांधीजी ने खादी की धोती पहनी थी।
History of Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- संयुक्त राष्ट्र ने साल 2007 में गांधीजी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ घोषित किया।
- महात्मा गांधी को ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ के लिए 5 बार नामित किया गया था, लेकिन उन्हें कभी यह पुरस्कार नहीं मिला।
- गांधीजी ने ‘सादा जीवन उच्च विचार’ वाली भावना के आधार पर अपना जीवन व्यतीत किया। वह, अपने कपड़े स्वयं बनाते थे।
- महात्मा गांधी अपने आस-पास की सफाई स्वयं करते थे तथा दूसरों से भी ऐसी ही जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते थे।
- गांधी ने 1930 में 400 किलोमीटर की दांडी यात्रा शुरू की, जिसे ‘नमक सत्याग्रह’ के रूप में भी जाना जाता है।
- महात्मा गांधी की जयंती के दिन सफाई अभियान का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल