FAST Summer Fellowship 2026: एफएएसटी समर फेलोशिप के लिए आवेदन ias.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | November 25, 2025 | 06:02 PM IST | 2 mins read
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड में कार्यरत शिक्षकों को ही आवेदन करना होगा।
नई दिल्ली : भारतीय विज्ञान अकादमी (IAS) बेंगलुरु, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) नई दिल्ली और राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (NAS) प्रयागराज ने संयुक्त रूप से फोकस एरिया साइंस टेक्नोलॉजी-समर फेलोशिप (FAST-SF 2026) कार्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य देश के विशिष्ट क्षेत्रों में छात्रों और शिक्षकों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देना है।
फोकस एरिया साइंस टेक्नोलॉजी-समर फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। यह लिंक तीनों अकादमियों की वेबसाइटों ias.ac.in; insaindia.res.in और nasi.org.in पर उपलब्ध है।
इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करते समय कक्षा 10 से फाइनल परीक्षा तक की मार्कशीट्स अपलोड करना अनिवार्य है। कृपया आवेदन पत्र भरने से पहले मार्कशीट्स का स्कैन किया हुआ वर्जन (JPEG प्रारूप में - प्रत्येक मार्कशीट का आकार 700 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए) साथ रखें।
यह कार्यक्रम लगभग दो महीने के लिए अनुसंधान परियोजनाओं के लिए 200 फेलोशिप प्रदान करेगा। चयनित उम्मीदवार देश भर के तीन अकादमियों से जुड़े वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में काम करेंगे।
FAST-Summer Fellowship 2026: इन राज्यों के उम्मीदवार आवेदन के पात्र
यह कार्यक्रम भारत के पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड में पढ़ाई करने/पढ़ाने वाले सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए है।
FAST-Summer Fellowship 2026: शैक्षणिक योग्यता
एफएएसटी समर फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर (जो भी वर्ष पूरा किया गया हो) तक केवल मुख्य विषयों (अर्थात भाषाओं को छोड़कर) में औसत अंकों का न्यूनतम प्रतिशत 65% या उससे अधिक होना चाहिए। शिक्षकों के लिए औसत अंकों का न्यूनतम प्रतिशत लागू नहीं होता है।
FAST-Summer Fellowship 2026: पात्रता मानदंड
- बीएस/बीएससी (केवल द्वितीय वर्ष)
- बीएससी (शोध) (केवल तृतीय वर्ष)
- बीएससी/बीमैथ (केवल द्वितीय वर्ष)
- बीफार्मा (केवल तृतीय और चतुर्थ वर्ष)
- बीई/बीटेक/बीसीए (केवल द्वितीय और तृतीय वर्ष)
- बीआर्क (केवल द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष)
- एमएस/एमएससी/एमवीएससी/एमफार्मा (केवल प्रथम वर्ष)
- एमई/एमटेक/एमसीए/एमआर्क (केवल प्रथम वर्ष)
- एमस्टेट/एममैथ (केवल प्रथम वर्ष)
- (5 वर्षीय एकीकृत) एमएस/एमएससी/एमटेक/एमबीबीएस/बीवीएससी (केवल द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष)
- फार्माडी (केवल तृतीय, चतुर्थ वर्ष)
- (दोहरी डिग्री) बीटेक + एमटेक (केवल द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष)
- (दोहरी डिग्री) बीई + एमएससी (केवल द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष)
- (दोहरी डिग्री) बीएस + एमएस (केवल द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष)
- एकीकृत पीएचडी (केवल प्रथम, द्वितीय वर्ष)
- एमएससी टेक (केवल प्रथम, द्वितीय वर्ष)
फोकस एरिया साइंस टेक्नोलॉजी-समर फेलोशिप 2026 के लिए आवेदक को अपने विशिष्ट क्षेत्र के बारे में एक लेख (लगभग 150-250 शब्द) लिखना होगा और यह बताना होगा कि वह इस फेलोशिप के माध्यम से क्या सीखना और हासिल करना चाहता है। इसमें वह विशिष्ट प्रयोग या सिद्धांत भी शामिल हो सकता है जिस पर आवेदक काम करना चाहता है, लेकिन उस क्षेत्र का सामान्य विवरण नहीं। यह लेख किसी भी स्रोत से "कॉपी-पेस्ट" नहीं होना चाहिए।
FAST-SF 2026: शिक्षको के लिए जरूरी निर्देश
शिक्षक आवेदकों को अपने प्रकाशन, यदि कोई हों, अपलोड करने होंगे। चयन होने पर, प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष से आवश्यक अनुमति/अनुपस्थिति अवकाश प्रदान करने का प्राधिकरण पत्र डाक द्वारा समन्वयक, FAST-SF 2026, भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरु 560080 को भेजा जाना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार