FMGE December 2024: एफएमजीई दिसंबर स्कोरकार्ड आज natboard.edu.in पर हो सकता है जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | January 27, 2025 | 10:53 AM IST | 1 min read
एफएमजीई दिसंबर 2024 परिणाम 19 जनवरी को घोषित किया गया था। एनबीईएमएस की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि इस परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड 27 जनवरी को या उसके बाद जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड आज यानी 27 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है।
एफएमजीई दिसंबर 2024 परिणाम 19 जनवरी को घोषित किया गया था। एनबीईएमएस की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि इस परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड 27 जनवरी को या उसके बाद जारी किए जाएंगे। एफएमजीई दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
FMGE December 2024: हेल्पलाइंन नंबर
एफएमजीई दिसंबर 2024 से संबंधित किसी भी मदद के लिए, उम्मीदवार एनबीईएमएस से 011- 45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या इसके संचार वेब पोर्टल पर लिख सकते हैं।
एनबीईएमएस ने 12 जनवरी, 2025 को परीक्षा आयोजित की थी। यह विदेशी मेडिकल स्नातकों को भारत में अभ्यास करने के लिए एक लाइसेंस परीक्षा है।
FMGE December 2024: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर एफएमजीई स्कोरकार्ड 2024 लिंक पर जाएं।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपका एफएमजीई दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एफएमजीई दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल