FIITJEE: यूपी, दिल्ली समेत कई शहरों में बंद हुए एफआईआईटी जेईई कोचिंग सेंटर, छात्रों, अभिभावकों में गुस्सा
Saurabh Pandey | January 24, 2025 | 01:29 PM IST | 1 min read
जानकारी के मुताबिक वेतन का भुगतान न होने के कारण कई शिक्षकों के इस्तीफा देने के बाद एफआईआईटी जेईई कोचिंग सेंटर बंद हो गए। दूसरी ओर छात्रों के अभिभावकों ने एडवांस में लिए गए पैसे वापस न करने पर फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रमुख डीके गोयल के खिलाफ नोएडा सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
नई दिल्ली : पूरे उत्तर भारत में फोरम फॉर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी FIITJEE के कई कोचिंग सेंटर पिछले एक हफ्ते में अचानक बंद हो गए हैं, जिससे बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं से पहले सैकड़ों छात्र और अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है। इन संस्थानों में नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, भोपाल, वाराणसी, दिल्ली और पटना के कोचिंग सेंटर शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फिटजी सेंटर पर बुधवार शाम को विरोध प्रदर्शन हुआ। अभिभावक केंद्र के बाहर जमा हो गए और कहा कि इसे बिना किसी चेतावनी के बंद कर दिया गया है और प्रबंधन पर बिना कोई रिफंड दिए पूरी फीस लेने का आरोप लगाया।
कोचिंग इंस्टीट्यूट प्रमुख पर एफआईआर
जानकारी के मुताबिक वेतन का भुगतान न होने के कारण कई शिक्षकों के इस्तीफा देने के बाद एफआईआईटी जेईई कोचिंग सेंटर बंद हो गए। दूसरी ओर छात्रों के अभिभावकों ने एडवांस में लिए गए पैसे वापस न करने पर फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रमुख डीके गोयल के खिलाफ नोएडा सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
Also read JEE Main 2025: एमएनआईटी जयपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए; कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एफआईआईटीजेईई नोएडा सेक्टर 58 में एक केंद्र चलाता है, जहां दो दिनों से कक्षाएं नहीं चल रही थीं। इसलिए, कुछ अभिभावक और बच्चे सेक्टर 58, नोएडा के पुलिस स्टेशन में आए हैं और कहा है कि अगर कक्षाएं नहीं हुईं तो उनके पैसे वापस कर दिए जाएं। हमने एफआईआईटी जेईई के प्रमुख डीके गोयल को स्टेशन पर बुलाया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल