यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि राधाकृष्णन समिति ने एक साझेदारी मॉडल का सुझाव दिया था, जिसमें परीक्षा कराने वाले मंत्रालय, नियामकों या संस्थाओं को पाठ्यक्रम, विषय के जानकारों, सवालों की गुणवत्ता और अकादमिक सत्यापन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।