एचपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 59.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए हैं, वहीं 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश भर के 48 चयनित शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' से सम्मानित करेंगी।
जेसीईसीईबी ने झारखंड नीट यूजी 2026 के पहले चरण की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (पेपर-II) की फाइनल आंसर की, प्रश्न-पत्र और अभ्यर्थियों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 4-वर्षीय स्नातक (FYUP) पूरा करने वाले छात्रों के लिए बिना मास्टर डिग्री के सीधे पीएचडी में दाखिले का प्रावधान लागू किया है। इस फैसले का लाभ 2026 में पास होने वाले FYUP के पहले बैच के छात्रों को मिलेगा।
बीपीएससी ने तकनीकी कारणों से पटना कार्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती के तहत 17-18 जनवरी 2026 को हुई टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट परीक्षा को रद्द कर दिया है।
सीबीएसई ने केवीएस-एनवीएस पीजीटी (केमिस्ट्री) और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 का अंतिम परिणाम और कट-ऑफ जारी कर दिया है, जिसमें 54 पदों के सापेक्ष 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है।