एनटीए पोस्ट या ईमेल के माध्यम से स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखने चाहिए। रिजल्ट्स के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई है।
जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 पहले सत्र में आयोजित किया गया था, जबकि पेपर 2 दूसरे सत्र में आयोजित किया गया था। एक्सपर्ट एनालिसिस के अनुसार, गणित सेक्शन सबसे कठिन साबित हुआ, जबकि रसायन विज्ञान सबसे आसान रहा।
जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाने के लिए आंसर की देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 2 जून तक घोषित किया जा सकता है।