उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचना होगा और साथ में वैलिड फोटो आईडी कार्ड साथ रखना होगा, जिससे कि सत्यापन प्रक्रिया में कोई समस्या ना आए।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र चरण 2 के लिए मार्च/अप्रैल 2026 में जारी किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा के दिन अपना जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2026 कक्षा 6 अवश्य साथ लाना होगा। इसके बिना, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।