एनआईओएस के 36वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संस्थान ने बताया कि डीएसईएल की संयुक्त सचिव प्राची पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
यूपीएसएसएससी ने 18 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपीएसएसएससी पीईटी फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यूपी पीईटी 2025 संशोधित आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा में रिपोर्टिंग की समय सीमा से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। हर परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले दिव्यांग, निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा निर्देश के अनुसार अतिरिक्त समय, लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।