विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखे पत्र में समिति ने आरोप लगाया कि जेएनयू में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है। समिति के सदस्यों ने कहा कि हमारी जान को खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उचित सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो चुनाव रद्द भी हो सकते हैं।