बिहार शिक्षा विभाग ने अधिसूचना में कहा कि 28 नवंबर 2023 को जारी किए गए अन्य आदेश अब भी लागू रहेंगे। नए टाइम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों में अब पहली घंटी 10 बजे से 10:40 बजे तक चलेगी।
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक, तर्कशक्ति और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
एमपीपीएससी एसएसई मेन 2023 के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 इंटरमीडिएट का एग्जाम हिंदी और सामान्य हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगा। परीक्षार्थियों के लिए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स इस खबर में दी जा रही है, जिसे परीक्षार्थी अपनाकर अच्छे नंबर ला सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा UP Board Exam Schedule के अनुसार कल यानी 22 फरवरी 2024 से प्रारंभिक हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। छात्र पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों की मदद लेकर अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं।