हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1,482 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नियमित व स्वयंपाठी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
राज्य में परीक्षाओं में गड़बड़ी की कोशिश कर रहे उपद्रवी तत्वों की धरपकड़ जारी है। बोर्ड ने इसके लिए 15 फरवरी को जिला पुलिस और एसटीएफ द्वारा अभियान चलाया है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से चल रही जूनियर बेसिक टीचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। ये शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी।