EPFO SSA 2023: ईपीएफओ एसएसए फाइनल आंसर की nta.nic.in पर जारी, स्किल टेस्ट में 22,883 उम्मीदवार हुए थे शामिल
Abhay Pratap Singh | February 18, 2024 | 11:47 AM IST | 1 min read
ईपीएफओ एसएसए पद पर भर्ती के लिए आयोजित चरण-1 की परीक्षा में 26,777 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। इस भर्ती अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) के 2,674 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या फिर recruitment.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ईपीएफओ एसएसए 2023 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जनवरी 2024 में जारी किया गया था। ईपीएफओ एसएसए भर्ती 2023 के चरण 1 के लिए परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) के 2,674 पद भरे जाएंगे।
सामाजिक सुरक्षा सहायक पद पर भर्ती परीक्षा के लिए 6,46,287 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,46,725 कैंडिडेट चरण-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, प्रथम चरण की परीक्षा में कुल 26,777 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) पद के लिए चरण-2 (स्किल टेस्ट) परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2023 को किया गया। कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट) में कुल 22,833 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Also read CUET UG 2024 आवेदन प्रक्रिया फरवरी अंत तक होगी शुरू, मई में परीक्षा का आयोजन: रिपोर्ट
ईपीएफओ एसएसए उत्तर कुंजी 2023: ऐसे देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ईपीएफओ एसएसए उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- ईपीएफओ एसएसए उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मदीवार उत्तर जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि स्किल टेस्ट के स्कोरकार्ड और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011 40759000/ 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए को epfore@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’