Santosh Kumar | February 17, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
बताया जा रहा है कि इस बार सीयूईटी यूजी 2024 हाइब्रिड मोड में अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) फरवरी के आखिरी सप्ताह में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी का तीसरा संस्करण कथित तौर पर स्नातक उम्मीदवारों के लिए हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सीयूईटी के इस कदम से अभ्यर्थी को अपने गृह नगर के पास परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया, जेएनयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो पिछले दो वर्षों से आयोजित की जा रही है।
एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, CUET UG 2024 Exam तीन पालियों में होगी- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
CUET UG 2024 परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार के मुताबिक, विशिष्ट विषयों की परीक्षा एक दिन और एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न में बदलाव देखने की उम्मीद है। कुमार ने बताया कि बदलते शैक्षिक परिदृश्य को अपनाने और सभी उम्मीदवारों के लिए सकारात्मक परीक्षा अनुभव प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।
CUET में विषय विकल्पों की संख्या 10 से घटाकर 6 कर दी गई है, क्योंकि पिछले साल के आंकड़ों से पता चला था कि अधिकतम उम्मीदवारों ने केवल 5 पेपर का विकल्प चुना था। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल CUET UG परीक्षा के दूसरे संस्करण में करीब 28 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें सबसे अधिक आवेदन उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुए थे। 2022 की तुलना में 2023 में सीयूईटी-यूजी के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या में वृद्धि देखी गई थी।