GC Scholarship: भारत के 8, मिडिल ईस्ट के 2 छात्रों को मिली 1 करोड़ रुपये की ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप
Press Trust of India | July 10, 2025 | 06:54 PM IST | 2 mins read
ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के अकादमिक निदेशक, प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि हम भविष्य के लीडरशिप में निवेश कर रहे हैं। ऐसे छात्र जिनमें दूरदर्शिता, प्रेरणा और न केवल अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता है, बल्कि समाज में सार्थक योगदान भी है।
नई दिल्ली : भारत के आठ और मिडिल ईस्ट के दो स्कूली छात्रों को एक करोड़ रुपये की ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप मिली है, जिससे वे सिंगापुर में कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई कर सकेंगे। यह स्कॉलरशिप सीनियर सेकंडरी शिक्षा के वर्षों के लिए ट्यूशन फीस, बोर्डिंग और रहने के खर्च का 100 प्रतिशत वहन करती है, जिससे छात्र सिंगापुर के जीआईआईएस स्मार्ट कैंपस में रह सकेंगे।
ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप कुल निवेश दो वर्षों के लिए प्रति छात्र 1 करोड़ रुपये है। यह छात्रों के सपनों को सशक्त बनाती है। ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के अकादमिक निदेशक, प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि हम भविष्य के लीडरशिप में निवेश कर रहे हैं। ऐसे छात्र जिनमें दूरदर्शिता, प्रेरणा और न केवल अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता है, बल्कि समाज में सार्थक योगदान भी है। हमें उन युवा माइंड्स का समर्थन करने पर गर्व है जो वैश्विक स्तर पर सोचने और उद्देश्यपूर्ण तरीके से कार्य करने का साहस रखते हैं।
छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) ने ग्लोबल सिटीजन स्कॉलरशिप (GCS) जीतने वाले छात्रों का सम्मान करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। यह जीसीएस कार्यक्रम का 18वां संस्करण था। इस वर्ष के ग्रुप में 10 छात्र शामिल हैं, जिनमें से आठ भारत से और दो मध्य पूर्व से हैं, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है।
छात्रवृत्ति के लिए चयन
इस छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में एक बहु-चरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया शामिल है, जो न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन, बल्कि नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक जुड़ाव, समस्या-समाधान स्किल और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति समर्पण का भी आंकलन करती है।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्रा ने कहा-
छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ताओं में से एक, असम के मोरन टाउन की निष्ठा निर्मिता महंत ने छात्रवृत्ति के प्रभाव पर विचार करते हुए कहा कि इस अवसर ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी है। यह एक प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन करने से कहीं अधिक है; यह एक वैश्विक समुदाय का हिस्सा होने के बारे में है जो हमें बड़े सपने देखने, ऊंचे लक्ष्य रखने और अच्छी सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम