Education Budget 2024: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए मेडकल कॉलेज खोलने की घोषणा की
Abhay Pratap Singh | February 1, 2024 | 12:38 PM IST | 1 min read
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश किया है। इस बजट में वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी घोषणाएं की हैं।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश किया है। इस बजट में वर्तमान अस्पताल परिसरों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इस दौरान वित्त मंत्री ने शिक्षा व रोजगार समेत कौशल विकास के क्षेत्र में भी कई घोषणाएं की हैं।
अंतरिम बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए गए बदलाव के चलते एक ओर युवा सशक्त हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। देश भर में 3 हजार आईटीआई की स्थापना की गई है।
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि देश में 16 आईआईआईटी, 7 आईआईटी, 7 आईआईएम, 390 यूनिवर्सिटी व 15 एम्स की स्थापना की गई है। कौशल भारत मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया और 54 लाख युवाओं को कुशल बनाया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि युवा, महिला, गरीब और किसान सरकार के लिए प्रमुख क्षेत्र हैं। युवाओं में एंटरप्रेन्योरशिप बढ़ी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। आम जनता की आय में 50 फीसदी वृद्धि हुई है। जनता ने हमें दूसरी बार चुना है और हमें उम्मीद है कि एक बार भी लोगों का जनादेश मिलेगा।
अगली खबर
]UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 222 रिक्तियों पर करेगा भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 222 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई