DU UG Admission 2025: डीयू यूजी एडमिशन शेड्यूल जारी, सीएसएएस फेज II 8 जुलाई से होगा शुरू
Saurabh Pandey | July 5, 2025 | 02:55 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) परिणाम 2025 की घोषणा के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में आवंटन-सह-प्रवेश के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस यूजी) 2025 के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (सीयूईटी) के रिजल्ट की घोषणा के बाद डीयू ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय मंगलवार 8 जुलाई, 2025 से सीएसएएस यूजी के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा।
इस चरण में जिन उम्मीदवारों ने फेज I को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, उन्हें पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन अपने पसंदीदा कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन चुनने के लिए अपने डैशबोर्ड ugadmission.uod.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सीएसएएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी पंजीकरण करा सकेंगे, क्योंकि विश्वविद्यालय ने दोनों चरणों को सोमवार, 14 जुलाई, 2025 (रात 11:59 बजे) तक खुला रखने का निर्णय लिया है। फेज-I और फेज-II सोमवार, 14 जुलाई, 2025 को बंद हो जाएंगे और अभ्यर्थी द्वारा सेव की गई वरीयता, समय सीमा सोमवार, 14 जुलाई को स्वतः लॉक हो जाएगी।
सीएसएएस यूजी आवेदन करेक्शन विंडो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने रविवार 6 जुलाई से शुक्रवार 11 जुलाई, 2025 रात 11:59 बजे तक उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है, जिन्होंने सीएसएएस यूजी का पहला चरण पूरा कर लिया है और अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के इच्छुक हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सुधार विंडो एक बार की सुविधा है। आवेदन फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी।
DU UG Admission: सिमुलेटेड रैंक का प्रदर्शन
- सिमुलेटेड रैंक की घोषणा - मंगलवार, 15 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे होगी।
- प्रिफरेंस चेंज विंडो - मंगलवार, 15 जुलाई को शाम 5 बजे से बुधवार, 16 जुलाई, 2025 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
- पहली सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा - शनिवार, 19 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे होगी।
सीएसएएस आवंटन और एडमिशन का पहला राउंड
- उम्मीदवारों को आवंटित सीटों को शनिवार, 19 जुलाई शाम 5 बजे से सोमवार, 21 जुलाई, 2025 शाम 4:59 बजे तक स्वीकार करना होगा।
- कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन - शनिवार, 19 जुलाई शाम 5 बजे से मंगलवार 22 जुलाई, 2025 शाम 4:59 बजे तक
- उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - बुधवार, 23 जुलाई, 2025 को शाम 4:59 बजे तक
Also read UP: यूपी सरकार ने अयोध्या, गाजियाबाद में दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी
सीएसएएस आवंटन और एडमिशन के दूसरा राउंड का शेड्यूल
- उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर रिक्त सीटों का प्रदर्शन - गुरुवार, 24 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे तक
- उच्च वरीयताओं को पुनः क्रमित करने की विंडो - गुरुवार, 24 जुलाई शाम 5 बजे से शुक्रवार, 25 जुलाई, 2025 को शाम 4:59 बजे तक
- दूसरे CSAS आवंटन की घोषणा - सोमवार, 28 जुलाई, 2025 को शाम 5 बजे तक
- उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करना होगा - सोमवार, 28 जुलाई शाम 5 बजे से बुधवार, 30 जुलाई, 2025 शाम 4:59 बजे तक
कॉलेज को सोमवार 28 जुलाई शाम 5 बजे से गुरुवार 31 जुलाई 2025 को शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और अनुमोदित करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि - शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को शाम 4:59 बजे तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार