DU UG Admission 2025: डीयू यूजी सीएसएएस मॉप-अप राउंड शेड्यूल जारी, 12वीं के अंकों के आधार पर मिलेगा दाखिला
Santosh Kumar | September 3, 2025 | 06:35 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों को किसी भी प्रोग्राम में प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे कल 4 सितंबर शाम 5 बजे से मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक (यूजी) प्रवेश 2025-26 के लिए मॉप-अप राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस राउंड में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी अंकों के बजाय कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर होगी। जिन छात्रों को पिछले राउंड में सीट आवंटन नहीं मिला था या जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर पंजीकरण करना होगा।
विश्वविद्यालय मॉप-अप राउंड के लिए कॉलेजों और प्रोग्रामों की रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को किसी भी प्रोग्राम में प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे कल 4 सितंबर शाम 5 बजे से मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DU UG Admission 2025: मॉप-अप राउंड फीस
पहले से पंजीकृत और भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीएसएयू (यूजी)-2025 पोर्टल पर पुनः आवेदन करना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुल्क के साथ-साथ 1000 रुपये का एकमुश्त गैर-वापसी योग्य मोप-अप शुल्क देना होगा।
पंजीकरण शुल्क श्रेणी के अनुसार 250 रुपये (यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस) और 100 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी) है। जो उम्मीदवार पहले ही सीयूईटी स्कोर से दाखिला ले चुके हैं, वे मोप-अप दौर में शामिल नहीं हो सकते।
Also read DU PG Admission 2025: डीयू पीजी स्पॉट राउंड 4 एडमिशन शेड्यूल जारी, 8 सितंबर को आवंटन
DU UG CSAS Admission 2025: रिक्त सीटों की लिस्ट कल होगी जारी
डीयू यूजी प्रवेश 2025-26 के लिए रिक्त सीटों की सूची 4 सितंबर शाम 5 बजे वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर शाम 5 बजे से 7 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे तक मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीयू यूजी मॉप-अप राउंड के लिए कॉलेजों द्वारा आवंटन 8 सितंबर, शाम 5 बजे से 11 सितंबर, 2025, शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2025, शाम 5 बजे होगी।
उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल पूरी करनी होगी। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल संपादित कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और कार्यक्रम व कॉलेज का चयन करना होगा।
अगली खबर
]NIRF Rankings 2025: देश के टॉप संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग कल होगी जारी, nirfindia.org पर कर सकेंगे चेक
यह रैंकिंग विभिन्न मानदंडों के आधार पर भारत के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन करती है। एनआईआरएफ रैंकिंग का यह 10वां संस्करण होगा और इसमें कई नए बदलाव होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच