DU PG Seat Allotment Result 2024: डीयू पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट admission.uod.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 08:36 PM IST | 2 mins read
CUET UG स्कोर वाले उम्मीदवार मध्य-प्रवेश राउंड के लिए योग्य होंगे। उम्मीदवारों द्वारा 1,000 रुपये गैर-वापसी योग्य मिड-एंट्री फीस का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज यानी 2 जुलाई को डीयू पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाकर राउंड 2 के लिए डीयू पीजी सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
डीयू पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों के प्रदर्शन और सीयूईटी पीजी 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है।
डीयू एलएलबी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, कैंडिडेट 6 जुलाई तक सीट आवंटन स्वीकार कर सकेंगे। डीयू एलएलबी 2024 सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। यदि उम्मीदवार समय सीमा के भीतर स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
डीयू पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवार का नाम, कार्यक्रम का नाम, कॉलेज का नाम, अभ्यर्थी आवेदन संख्या, रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण शामिल है। बता दें, आवंटन परिणाम में प्रथम वरीयता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के पास केवल सीट को फ्रीज करने का विकल्प होगा। उन्हें दूसरे राउंड के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
DU PG 2024 Seat allotment: कुल सीटें
दिल्ली विश्वविद्यालय कुल 13,500 पीजी सीटें भरेगा। इनमें नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की सीटें, 120 सीटों वाले तीन बीटेक पाठ्यक्रम और 60 सीटों वाले दो बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, डीयू एमए हिंदू अध्ययन, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज, एमए कोरियन स्टडीज, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स और अन्य पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा।
DU PG 2024 Counselling: काउंसलिंग कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार काउंसलिंग कार्यक्रम देख सकेत हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
राउंड 2 |
|
|
राउंड 2 CSAS पीजी परिणाम सीट स्वीकार |
2 जुलाई, शाम 5 बजे |
|
अभ्यर्थियों को आवंटित सीट स्वीकार करने का समय |
2 जुलाई शाम 5 बजे से 6 जुलाई शाम 4.59 बजे तक |
|
आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन |
2 जुलाई शाम 5 बजे से 8 जुलाई शाम 4.59 बजे तक |
|
ऑनलाइन शुल्क भुगतान |
9 जुलाई शाम 4.59 बजे |
|
मिड-एंट्री विंडो |
|
|
मध्य प्रवेश हेतु आवेदन |
11 जुलाई शाम 5 बजे से 13 जुलाई शाम 5 बजे तक |
|
राउंड 3 |
|
|
राउंड 3 सीएसएएस पीजी आवंटन परिणाम |
16 जुलाई शाम 5 बजे |
|
अभ्यर्थियों को आवंटित सीट स्वीकार करने का समय |
16 जुलाई शाम 5 बजे से 20 जुलाई तक |
|
आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन |
16 जुलाई शाम 5 बजे से 19 जुलाई शाम 4.59 बजे तक |
|
ऑनलाइन शुल्क भुगतान |
21 जुलाई शाम 4.59 बजे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार