DU NCWEB Admission 2024: डीयू एनसीवेब स्पेशल कट ऑफ लिस्ट du.ac.in पर जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होगा एडमिशन
Saurabh Pandey | October 3, 2024 | 09:20 PM IST | 1 min read
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रवेश आवंटित प्रवेश केंद्रों पर 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 6 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बीए और बीकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची आज यानी 3 अक्टूबर 2024 को जारी कर दी है।
डीयू एनसीवेब प्रवेश के लिए काउंसलिंग में शामिल छात्राएं कट-ऑफ सूची डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर चेक कर सकती हैं। डीयू एनसीवेब ऑनलाइन प्रवेश 5 अक्टूबर से शुरू होगा।
DU NCWEB Admission 2024: विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची
डीयू एनसीवेब विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची उन उम्मीदवारों के लिए है, जो प्रवेश के लिए पात्र हैं, लेकिन किसी भी कारण से उन्हें पिछली कट-ऑफ में प्रवेश नहीं दिया गया था। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
DU NCWEB Admission 2024: प्रवेश प्रक्रिया
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रवेश आवंटित प्रवेश केंद्रों पर 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 6 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा। विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची सभी अनारक्षित श्रेणियों, पिछड़े वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्र के लिए है।
डीयू की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को किसी भी कारण से पहले कट-ऑफ राउंड में सीटें आवंटित नहीं की गई थीं, वे अब उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 को शुरू होगा। विशेष ड्राइव कट-ऑफ सूची उन उम्मीदवारों के लिए है जो पात्र थे, लेकिन किसी भी कारण से पहले के कट-ऑफ में प्रवेश नहीं ले सके।
Also read IIT Dhanbad में दाखिला पाने वाले दलित छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अंकों के कट-ऑफ प्रतिशत (विशेष ड्राइव प्रवेश सूची) का विवरण, जिस पर बोर्ड के विभिन्न केंद्रों द्वारा इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पेशकश की जाएगी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल