DU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव के दौरान भारी हंगामा
Press Trust of India | April 18, 2026 | 08:27 AM IST | 1 min read
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के गार्गी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र परिषद चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ। इस दौरान प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार, डराने-धमकाने और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास के आरोप लगाए।
गार्गी कॉलेज में हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें से एक में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का आरोप लगाती दिख रही हैं।
वीडियो में उम्मीदवार ने दावा किया कि उनकी राजनीतिक संबद्धता का पता चलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ “अमर्यादित व्यवहार” किया और उन्हें कॉलेज परिसर से धकेल कर बाहर कर दिया।
Also read राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नियमित कराने की मांग की
उम्मीदवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला गया, जिनमें छात्र चुनावों के निष्पक्ष संचालन की पुष्टि की गई थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज प्रशासन पर नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवार पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। एबीवीपी के दिल्ली राज्य सचिव सार्थक शर्मा ने चुनाव रद्द करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की।
दूसरी ओर, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम