DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में पीजीटी, चपरासी, नर्स समेत 2055 पदों पर निकली भर्ती, 81 हजार रुपये वेतन
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 10:34 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने पीजीटी टीचर, चपरासी, नर्स, सफाई कर्मचारी, फार्मेसी और चौकीदार सहित अन्य 2,055 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा कुल 2,055 रिक्तियों में से पीजीटी टीचर सहित अन्य के 1,499 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नर्स, फार्मेसी सहित अन्य के 414 पद, प्रोसेस सर्वर और चपरासी सहित अन्य के 102 पद तथा सफाई कर्मचारी, चौकीदार सहित अन्य के 40 पद भरे जाएंगे।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार पदानुसार कक्षा 12वीं/ डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री/ मास्टर डिग्री/ बीई/ बीटेक/ एमबीए या एमसीए पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से 20 मार्च से आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट करें।
- उम्मीदवार नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2024 के तहत ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म नि:शुल्क है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 81,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]JPSC CSE 2024 Exam: जेपीएससी सीएसई परीक्षा आज, ये हैं एग्जाम से जुड़े जरूरी दस्तावेज और गाइडलाइंस
आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश साझा किए हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’