DSSSB TGT Registration 2025: दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती पंजीकरण 5346 पदों के लिए आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 9, 2025 | 02:13 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर भर्ती के लिए 9 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर दिल्ली टीजीटी वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी टीजीटी 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 7 नवंबर है। दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 5346 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य कैटेगरी के 2070 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ओबीसी के 1601 पद, एससी के 642 पद, एसटी के 214 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 819 पद भरे जाएंगे।
DSSSB TGT Eligibility Criteria 2025: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक डिग्री हो। साथ ही, बीएड या तीन वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड डिग्री हो।
- यदि अभ्यर्थी ने 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम जैसे बीएलएड/ बीएससी बीएड/ बीए बीएड किया है, तो अलग से बीएड या बीएड-एमएड की आवश्यकता नहीं है।
- कैंडिडेट सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण हो।
दिल्ली टीजीटी 2025 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदक की आयु 7 नवंबर, 2025 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
डीएसएसएसबी टीजीटी चयन प्रक्रिया में तीन चरण लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है। डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
DSSSB TGT Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- डीएसएसएसबी टीजीटी फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी