DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ने दिल्ली हाईकोर्ट में 324 पदों पर निकाली भर्ती, 26 अगस्त से करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 16, 2025 | 02:04 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी हाईकोर्ट भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के एमसीक्यू प्रश्न शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2:30 मिनट) होगी।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत कोर्ट अटेंडेंट, कोर्ट अटेंडेंट (एस), कोर्ट अटेंडेंट (एल), रूम अटेंडेंट (एच) और सिक्योरिटी अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से 24 सितंबर, 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
DSSSB Recruitment 2025 : रिक्तियों की संख्या
डीएसएसएसबी ने हाईकोर्ट में कुल 334 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है, जिनमें से 295 कोर्ट अटेंडेंट के लिए, 22 कोर्ट अटेंडेंट (एस), 1 कोर्ट अटेंडेंट (एल), 13 रूम अटेंडेंट (एच) और 3 सिक्योरिटी अटेंडेंट के लिए हैं।
DSSSB HC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी हाईकोर्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB HC Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
डीएसएसएसबी हाईकोर्ट भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के एमसीक्यू प्रश्न शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2:30 मिनट) होगी।
परीक्षा पैटर्न के मुताबिक हिंदी (25 अंक), अंग्रेजी (25 अंक), सामान्य ज्ञान (25 अंक)-द्विभाषी, अंकगणित (25 अंक)- द्विभाषी होगा। परीक्षा में 25% नकारात्मक अंकन होगा यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएंगी।
वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग अंक निम्नानुसार होंगे-
- अनारक्षित - 50 अंक (100 अंकों का 50%)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस/शारीरिक रूप से विकलांग/पूर्व-सैन्य - 45 अंक (100 अंकों का 45%)
DSSSB HC Recruitment 2025: इंटरव्यू विवरण
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा, बशर्ते कि साक्षात्कार के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध कुल रिक्तियों की संख्या के पांच (05) गुना से अधिक न हो। टियर 2 परीक्षा में 15 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।साक्षात्कार में कोई न्यूनतम योग्यता अंक नहीं होंगे।
अगली खबर
]MPPSC Admit Card 2025: एमपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड mppsc.gov.in जारी, जानें एग्जाम डेट
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा एमपी सरकार में इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सहायक अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र