DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी लैब टेक्नीशियन-फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर भर्तियां, 21 मार्च से आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | March 12, 2024 | 05:38 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत 414 रिक्तियों को भरा जाना है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने ड्राइवर, स्टाफ कार ड्राइवर, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल, 2024 तक है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 का लक्ष्य विभिन्न विभागों में कुल 414 रिक्तियों को भरना है। पद के मुताबिक आयु सीमा अलग-अलग होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
DSSSB Pharmacist Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
DSSSB 2024 परीक्षा पैटर्न
डीएसएसएसबी लैब तकनीशियन (ग्रुप III), लैब तकनीशियन (ग्रुप IV), लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक), जूनियर फार्मासिस्ट, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III सिविल), स्टोर कीपर, स्टोर पर्यवेक्षक, सहायक नर्स, दाई, सहायक स्वच्छता निरीक्षक, चालक, स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड), चालक (एलएमवी), स्टाफ कार चालक के पदों के लिए एक स्तरीय परीक्षा आयोजित करेगा।
Also read DSSSB MTS 2024: डीएसएसएसबी एमटीएस के 567 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास अभ्यर्थी करें अप्लाई
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन जमा करें और प्रिंट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’