DRDO CEPTAM-11 Tier-I Result 2026: डीआरडीओ सेप्टेम 11 टियर 1 रिजल्ट drdo.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read
डीआरडीओ ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और तकनीशियन-ए पदों के लिए टियर-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (सेप्टेम) 11' टियर-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। टियर-1 परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
तकनीशियन-ए के पदों के लिए टियर-2 के बाद ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जबकि सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पदों के लिए अंतिम चयन टियर-1 और टियर-2 दोनों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। यह भर्ती अभियान मुख्य रूप से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्निशियन-ए (Tech-A) के पदों के लिए आयोजित किया गया था।
DRDO CEPTAM-11 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in को ओपन करें।
- होमपेज पर दिए गए "What's New" सेक्शन पर जाएं।
- अब "CEPTAM-11 Technician-A & STA-B Recruitment" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "DRDO CEPTAM 11 Result 2026" के विकल्प को सिलेक्ट करें।
- अब आपने जिस पोस्ट (STA-B या Tech-A) के लिए अप्लाई किया था, उसे चुनें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Also read HTET Exam Dates 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 13-14 जून को एग्जाम
DRDO CEPTAM 11 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन/पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- पोस्ट कोड और आवेदन किया गया ट्रेड/विषय
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
- प्रथम परीक्षा के रॉ स्कोर (सेक्शनवार और कुल)
- प्रथम परीक्षा में उत्तीर्ण होने की स्थिति (सफल/अनुत्तीर्ण)
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा