DRDO Apprenticeship Recruitment 2024: डीआरडीओ अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती के लिए drdo.gov.in पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | September 27, 2024 | 08:12 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को apprenticeshipindia.org पर आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में तथा बीई/बीटेक/डिप्लोमा अभ्यर्थियों को एनएटीएस 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की प्रमुख प्रयोगशाला रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने अप्रेंटिस पदों (स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई) के लिए ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू की गई है। पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तय की गई है। यह भर्ती एक वर्ष की अवधि के लिए है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, तकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के 120 पद भरे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को apprenticeshipindia.org पर आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में तथा बीई/ बीटेक/ डिप्लोमा अभ्यर्थियों को एनएटीएस 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, केवल नियमित उम्मीदवार जिन्होंने 2022, 2023 और 2024 में योग्यता परीक्षा (स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस) पूरी कर ली है, जिनके अंक 60 प्रतिशत से अधिक हैं, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं।
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन में उल्लिखित ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/ ज्वाइनिंग राउंड के दौरान दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित प्रतियां साथ ले जानी होगी।
DRDO Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार आवेदन से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल में बीई / बीटेक किया होना चाहिए।
- तकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): उम्मीदवारों के पास ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- ट्रेड अप्रेंटिस: आवेदक के पास फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) में आईटीआई पासआउट (एनसीवीटी / एससीवीटी संबद्धता) होना आवश्यक है।
DRDO Apprenticeship Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर लॉगिन करें।
- डीआरडीओ अप्रेंटिसशिप अप्लाई बटन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित स्थान पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा