DNB Counselling 2024: डीएनबी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 10, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
डीएनबी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा और 12 दिसंबर को शाम 5 बजे से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा कोर्स के लिए ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड-मेरिट बेस्ड काउंसलिंग रिजल्ट्स के राउंड 1 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने डीएनबी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपना सीट आवंटन देख सकेंगे।
एनबीईएमएस डीएनबी राउंड 1 सीट आवंटन 2024 रोल नंबर, रैंक, आवंटित कोटा, संस्थान और अस्पताल के विशेष नाम के विवरण के साथ पोर्टल पर होस्ट किया गया है। जिन लोगों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें सीट आवंटन स्वीकार करना होगा और समय सीमा से पहले 1,25,000 रुपये की प्रथम वर्ष की फीस का भुगतान करना होगा।
DNB Counselling 2024: सीट आवंटन डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, डीएनबी काउंसलिंग 2024 लिंक पर जाएं और क्लिक करें।
- डीएनबी काउंसलिंग विवरण वाली एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- अब पीडीएफ पर दिए गए डीएनबी काउंसलिंग परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- डीएनबी काउंसलिंग प्रथम चरण की आवंटन सूची खुल जाएगी।
- अब इसे अपने डिवाइस पर सेव करें और इसका प्रिंट ले लें।
शुल्क भुगतान के सीट होगी फ्रीज
प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम शुल्क के भुगतान के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित सीट फ्रीज कर दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार एनबीई बोर्ड द्वारा आयोजित डीएनबी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अयोग्य नहीं होंगे। उन्हें counselling.nbe.edu.in से डीएनबी सीट आवंटन पत्र भी डाउनलोड करना होगा।
डीएनबी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा और 12 दिसंबर को शाम 5 बजे से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
जो उम्मीदवार समय सीमा से पहले प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम का भुगतान करने में विफल रहेंगे, वे अपनी सीट आवंटन खो देंगे। हालांकि, वे काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पात्र रहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा