धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के सीबीएसई परीक्षा संबंधी दावों पर कहा, ‘राहुल हताश और तकनीकी प्रगति के विरोधी’
Press Trust of India | May 28, 2026 | 01:49 PM IST | 1 min read
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। अगर अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 'हताश' और 'तकनीकी प्रगति के विरोधी' हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा परिणामों में 'बड़े पैमाने पर अनियमितताएं' हुई हैं। उन्होंने इस 'पूरे घोटाले' की तह तक जाने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच व एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की थी, जिसपर प्रधान ने प्रतिक्रिया दी।
राहुल ने आरोप लगाया था कि तेलंगाना की एक संदिग्ध पृष्ठभूमि वाली कंपनी को सीबीएसई द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन का ठेका दिया गया था। प्रधान ने कहा, "सीबीएसई ने इस मामले पर अपना जवाब दे दिया है।"
उन्होंने आगे कहा कि यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। अगर अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल लगातार चुनावी हार से 'हताश' प्रतीत होते हैं।
प्रधान ने उन पर सुधारों व तकनीकी प्रगति का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "लेकिन जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, वह एक अलग ही मानसिक स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार चुनावी हार से वह हताश दिखते हैं।"
उन्होंने कहा, "राहुल ने एसआईआर का विरोध किया, वह ईवीएम का विरोध करते थे और उन्होंने डिजिटल इंडिया का विरोध किया।" प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों और परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
अगली खबर
]MP Board 5th-8th Timetable 2026: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा की संशोधित डेटशीट जारी, अब 16 जून से एग्जाम
पहले से निर्धारित समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के साथ-साथ अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का टाइमटेबल इस लेख में आगे दिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार