DGR Job Fair 2025: पुनर्वास महानिदेशालय ने नई दिल्ली में सशस्त्र बल अधिकारियों के लिए रोजगार मेला किया आयोजित
Abhay Pratap Singh | September 23, 2025 | 04:45 PM IST | 1 min read
इस मेले का उद्देश्य रोजगार के अवसरों की तलाश कर रहे सेवानिवृत्त या सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को एक साथ लाना है।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाला पुनर्वास महानिदेशालय (DGR) ने 22 सितंबर को यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए एक रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में 26 कंपनियों ने भाग लिया था।
इस मेले का उद्देश्य रोजगार के अवसरों की तलाश कर रहे सेवानिवृत्त या सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को एक साथ लाना था। रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा 100 से अधिक पदों की पेशकश की गई। रोजगार की तलाश कर रहे सशस्त्र बलों के 300 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।
इस आयोजन ने अधिकारियों को अपनी सेवा के दौरान अर्जित तकनीकी और प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान किया। चयनित किए गए अधिकारियों का साक्षात्कार/ स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें पर्यवेक्षी, तकनीकी, प्रबंधन एवं प्रशासन और रणनीतिक सलाहकार जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पहल अनुभवी, अनुशासित और कुशल अधिकारियों की स्क्रीनिंग करके कॉर्पोरेट क्षेत्र को लाभांवित करने में मदद करती है। साथ ही, यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों को दूसरा करियर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पुनर्वास महानिदेशालय के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है।
पुनर्वास महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “DGR, DESW, MoD ने 22 सितंबर, 2025 को यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सशस्त्र बल अधिकारियों के लिए एक रोजगार मेला आयोजित किया, ताकि सेवानिवृत्त या सेवानिवृत्ति होने वाले अधिकारी रोजगार के अवसर खोज सकें और कॉर्पोरेट संस्थाएं एक ही मंच पर उनसे जुड़ सकें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल