DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से हिंदू अध्ययन में शुरू होगा पीएचडी कोर्स
Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 09:29 PM IST | 1 min read
डीयू में हिंदू अध्ययन में पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए अवसर सृजित करना है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से हिंदू अध्ययन (Hindu Studies) में पीएचडी पाठयक्रम शुरू करेगा। विश्वविद्यालय की स्थायी समिति के प्रस्ताव में यह जानकारी दी गई है। हिंदू अध्ययन केंद्र के शासी निकाय ने पीएचडी कार्यक्रम 2025-26 में शुरू करने की सिफारिश की है।
प्रस्ताव के अनुसार, पहले इस कार्यक्रम को मौजूदा शैक्षणिक सत्र में शुरू करने का इरादा था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। हिंदू अध्ययन केंद्र की संयुक्त निदेशक प्रेरणा मल्होत्रा ने बताया कि हिंदू अध्ययन में पीएचडी शुरू करने की पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए अवसर सृजित करना है।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे शासी निकाय ने हिंदू अध्ययन में पीएचडी शुरू करने की सिफारिश की है और इस मामले को अकादमिक परिषद के समक्ष रखा जाएगा। छात्र शोध के अवसरों के बारे में पूछताछ करने के लिए केंद्र से संपर्क कर रहे हैं, खासकर वे छात्र जो हिंदू अध्ययन में पहले से ही जेआरएफ और नेट उत्तीर्ण हैं।”
Also read Delhi University: एनसीवेब परीक्षा में बड़े पैमाने पर असफलता के बाद डीयू ने दिए जांच के आदेश
प्रेरणा मल्होत्रा ने बताया कि एक प्रमुख संस्थान के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय हिंदू अध्ययन के विविध क्षेत्रों में ऐसे अवसर प्रदान करने और शोध को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। शुरुआत में, हिंदू अध्ययन केंद्र में 10 सीट हैं, जिसमें लागू आरक्षण और अतिरिक्त श्रेणियों के तहत सीट शामिल हैं।
प्रस्ताव के मुताबिक, केंद्र के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक आवश्यकताओं के आधार पर भविष्य में सीट की संख्या बढ़ सकती हैं। डीयू की अकादमिक परिषद 27 दिसंबर को अपनी बैठक के दौरान सिफारिश की समीक्षा करेगी और उस पर निर्णय लेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र