Bomb Threat DU Colleges: डीयू के 12 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी; विदेश मंत्री का कार्यक्रम रद्द
Santosh Kumar | May 24, 2024 | 11:29 AM IST | 2 mins read
डीयू के गार्गी कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, लेडी इरविन कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज और पीजीडीएवी कॉलेज को भी बम की धमकी वाले ई-मेल मिले।
नई दिल्ली: लेडी श्रीराम कॉलेज, हंसराज कॉलेज और रामजस कॉलेज समेत दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक दर्जन से ज्यादा कॉलेजों को गुरुवार (23 मई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, बम की धमकी के बाद गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
डीयू के गार्गी कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, लेडी इरविन कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज और पीजीडीएवी कॉलेज को भी बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के प्रिंसिपल वी. रवि ने बताया कि कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें सबसे पहले शाम 4.38 बजे एलएसआर कॉलेज में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। बाद में अन्य कॉलेजों ने भी अधिकारियों को बुलाया। अधिकारी ने कहा, स्थानीय पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और बम पता लगाने वाली टीम के साथ एलएसआर कॉलेज पहुंची और तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इस ईमेल आईडी से भेजी गई धमकी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एलएसआर के साथ-साथ दिल्ली के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों को इसी तरह की ईमेल आईडी rizer111rizer@beeble.com से धमकी दी गई थी। डीयू कॉलेजों के अलावा दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) समेत अन्य राज्य विश्वविद्यालयों को भी धमकियां मिली हैं।
एलएसआर की प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने पीटीआई को बताया कि पूरे परिसर की तलाशी ली गई है. शर्मा ने कहा, ''हमें आज दोपहर बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, बाद में 3-4 घंटे की तलाशी के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Bomb Threat DU Colleges: मेल में क्या लिखा था?
अधिकारी ने कहा कि 'बीबल डॉट कॉम' यूरोप स्थित मेलिंग सेवा कंपनी है, जिसका इस्तेमाल पहले दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में स्कूलों और अस्पतालों को इसी तरह की धमकियां भेजने में किया जाता था। धमकी भरे मेल में कहा गया है कि आपके विश्वविद्यालय के अंदर एक बम है, बल्कि दिल्ली के हर विश्वविद्यालय के अंदर बम है। हर जगह खून बिखर जाएगा और हम आपके परिवारों का भी गला काट देंगे। मेल में लिखा है- "इस नरसंहार के पीछे ग्रुप टेरराइजर111 का हाथ है।"
अधिकारी ने आगे कहा कि सभी प्रभावित कॉलेज परिसरों की तलाशी ली गई लेकिन उनमें से किसी से भी कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में, स्कूलों और अस्पतालों सहित राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रतिष्ठानों को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को 30 अप्रैल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जबकि 150 से अधिक स्कूलों को 1 मई को रूस स्थित एक मेलिंग सेवा कंपनी से धमकी मिली।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार