Delhi School Timings 2024: राजधानी दिल्ली में अपने समय पर फिर खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 01:38 PM IST | 1 min read
दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने ठंड के चलते 14 जनवरी 2024 से सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय सुबह 9 बजे से संचालित करने का निर्देश दिया था।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 6 फरवरी से अपने सामान्य समय पर स्कूल खोले जाने के संबंध में शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार से इजाजत मिलने के बाद ठंड के चलते जिन स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया था, वह अब पुराने समय के अनुसार संचालित किए जा सकते हैं।
शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए दिल्ली में कुछ माह से स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया था। हालांकि, अब मौसम में परिवर्तन और ठंड कम होने के चलते स्कूल अपने सामान्य समय पर आज यानी 6 फरवरी से खुलेंगे।
दिल्ली में स्कूल खुलने का सामान्य समय सुबह 7:30 बजे से 8 बजे तक होता है, जबकि शाम 6:30 बजे तक स्कूल बंद किए जाते हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए छात्रों के अभिभावक भी लंबे समय से विद्यालयों को पहले समय पर खोलने की मांग कर रहे थे।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश दिल्ली के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट विद्यालयों में लागू किया जाएगा। बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने ठंड के चलते 14 जनवरी 2024 से सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय सुबह 9 बजे से संचालित करने का निर्देश दिया था।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 6 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक तापमान न्यूनतम 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी दिल्ली में साल 2024 में अबतक का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगली खबर
]BHU Recruitment 2024: बीएचयू में प्रोफेसर के 143 पदों पर निकली भर्ती, ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी