Delhi School News: स्कूलों में ‘अवैध बांग्लादेशियों’ का दाखिला रोकने के लिए दस्तावेजों की जांच का निर्देश
Santosh Kumar | December 24, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा रोहिंग्याओं को लाती है और उन्हें सुविधाएं और ईडब्ल्यूएस फ्लैट देती है जो दिल्लीवासियों का अधिकार है।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सोमवार (23 दिसंबर) को अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों के नामांकन को रोकने के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं और छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सर्कुलर भी शेयर किया है।
परिपत्र के अनुसार, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवासी बच्चों के प्रवेश के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक एकत्रित करें, उनका सत्यापन करें तथा प्रक्रिया का उचित अनुपालन सुनिश्चित करें।
अवैध प्रवासियों की होगी गहन जांच
परिपत्र में कहा गया है कि स्कूलों को "अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों" के प्रवेश को रोकने के लिए सख्त प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए दस्तावेजों की गहन जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।
निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि किसी भी संदेह की स्थिति में मामले को स्थानीय पुलिस और राजस्व प्राधिकरण को भेजें।
रोहिंग्याओं को नहीं मिलेगा दाखिला: आतिशी
जिला शिक्षा निदेशालय को ऐसे सभी मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। सीएम आतिशी ने भाजपा पर रोहिंग्याओं को लाकर उन्हें दिल्लीवासियों की सुविधाएं देने का आरोप लगाया।
आतिशी ने कहा कि भाजपा रोहिंग्याओं को लाकर उन्हें सुविधाएं और ईडब्ल्यूएस फ्लैट देती है जो दिल्ली वालों का हक है। दिल्ली सरकार ने निर्देश दिया है कि रोहिंग्याओं को सरकारी स्कूलों में दाखिला न दिया जाए।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल