Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना
Santosh Kumar | December 9, 2024 | 10:43 AM IST | 2 mins read
सीएम आतिशी ने कहा, "दिल्ली में हत्याएं, गोलीबारी और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में विफल रही है।"
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और 30,000 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी गई है।
धमकी भरे मेल में लिखा था, "मैंने इमारत के अंदर कई बम (लेड एजाइड, डेटोनेटर में इस्तेमाल होने वाला एक विस्फोटक यौगिक) लगाए हैं। मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं।"
इसमें आगे लिखा है कि अगर ये बम फटे तो बहुत से लोग घायल हो जाएंगे। आप सभी को तकलीफ उठानी पड़ेगी और अपने अंग खोने पड़ेंगे। अगर मुझे 30,000 अमेरिकी डॉलर नहीं मिले तो मैं सबको बम से उड़ा दूंगा।"
Delhi School Bomb Threat: 8 दिसंबर की रात आया ईमेल
यह ईमेल 8 दिसंबर की रात करीब 11:38 बजे आया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है।
मदर मैरी स्कूल ने कहा, "हमें आज सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। एहतियात के तौर पर छात्रों को तितर-बितर किया जा रहा है। अभिभावक कृपया अपने बच्चों को तुरंत बस स्टॉप से ले लें। बस रूट इंचार्ज आपको अपडेट देंगे।"
Bomb Threat News: सीएम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, "दिल्ली में हत्याएं हो रही हैं, गोलीबारी हो रही है और अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।
उन्होंने कहा, ''भाजपा शासित केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।'' अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा, ''अमित शाह को आकर खराब कानून-व्यवस्था पर जवाब देना चाहिए।''
अगली खबर
]BPSC 70th Admit Card 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार