Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
Santosh Kumar | August 20, 2025 | 11:12 AM IST | 2 mins read
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लगभग 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बुधवार (20 अगस्त) को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लगभग 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं।
Delhi School News: दो दिन पहले 32 स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दो स्कूलों- मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल में बम की धमकी की सूचना क्रमश: सुबह सात बजकर 40 मिनट पर और सात बजकर 42 मिनट पर मिली।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम, अग्निशमनकर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत स्कूल पहुंचे। महज दो दिन पहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी निकलीं।
हाल ही में, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल को मिल रही लगातार धमकियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली "4 इंजन वाली" सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिल रही हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है।’’
उन्होंने कहा, "भाजपा न तो दिल्ली संभाल पा रही है और न ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की चार इंजन वाली सरकारें दिल्ली में पूरी तरह विफल रही हैं।" केजरीवाल के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी भाजपा पर निशाना साधा।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]CM SHRI School Admission: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए 50,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन सितंबर में किए जाने की संभावना है। इस साल की शुरुआत में घोषित इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच