DPS Bomb Threat: दिल्ली के आरके पुरम स्थित निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
Santosh Kumar | February 2, 2024 | 05:47 PM IST | 1 min read
स्कूल प्रिंसिपल को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, प्रिंसिपल ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम स्थित निजी स्कूल को बम विस्फोट की धमकी मिली है। इस खबर की जानकारी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (2 फरवरी) को साझा की। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया है। वहीं विस्फोटक सामग्री की तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल को मेल के जरिए धमाके की धमकी दी गई। जिसके बाद प्रिंसिपल ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे स्कूल परिसर में जांच चल रही है।
दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मेल कहां से आया और किसकी आईडी से भेजा गया। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। हालांकि जांच के दौरान अभी तक स्कूल में कुछ नहीं मिला है।
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब डीपीएस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई हो। एक साल पहले मथुरा रोड स्थित डीपीएस को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस वक्त भी मेल के जरिए धमकी दी गई थी। जो बाद में अफवाह साबित हुई।
इसी तरह पिछले साल सितंबर में भी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को किसी ने ईमेल के जरिए ऐसी ही धमकी दी थी, जो बाद में महज अफवाह निकली थी।
अगली खबर
]UP Board Admit Card 2024: यूपी बोर्ड 2024 एडमिट कार्ड जारी, 22 फरवरी से परीक्षा, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
इस साल, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर लगभग 5,508,206 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 2,947,324 हाई स्कूल के छात्र और 2,560,882 इंटरमीडिएट छात्र शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई