Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने स्कूल में बम की धमकी देने के आरोपी का संबंध राजनीतिक रूप से संबद्ध एनजीओ से जोड़ा
Press Trust of India | January 14, 2025 | 06:22 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। पुलिस आतंकी पहलू होने की जांच कर रही है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (14 जनवरी) को दावा किया कि शहर के 400 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया 12वीं कक्षा का छात्र एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़ा है जो एक राजनीतिक दल का समर्थन करता है।
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "हम ईमेल पर नजर रख रहे थे, लेकिन वीपीएन की वजह से स्रोत का पता लगाना मुश्किल था।"
अधिकारी ने कहा, "हमें यह पता लगाना था कि इसमें कोई आतंकी एंगल तो नहीं है। वीपीएन की वजह से सर्विस प्रोवाइडर पुलिस की मदद नहीं कर पा रहे थे। हमारी टीम ने 8 जनवरी को ईमेल मिलने के बाद नाबालिग को ट्रैक किया।"
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि चूंकि ईमेल भेजने वाला नाबालिग था, इसलिए टीम ने फोरेंसिक जांच के लिए उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस ने नाबालिग द्वारा भेजे गए 400 धमकी भरे ईमेल ट्रैक किए।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी के पिता की पृष्ठभूमि की जांच की, जो एक एनजीओ से जुड़े हैं। यह संगठन अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ आवाज उठाता रहा है और एक राजनीतिक दल की मदद भी करता है।
अधिकारी ने राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 10 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उन्होंने बम की धमकी देने के आरोप में 12वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत में लिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’