Delhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। 15 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई और एमटी)/ दस्तावेज सत्यापन (डीवी)/ ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
नोटिस में कहा गया कि, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा में 1 उम्मीदवार का परिणाम कदाचार के संदेह के कारण रोक दिया गया है। इसके अलावा, सीबीई में कदाचार करते पाए जाने के कारण 60 परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं तथा 8 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द कर दी गई है।
SSC Delhi Police Head Constable Result 2026 PDF: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, “परिणाम” टैब पर विजिट करें।
- “दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 - परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर शामिल हैं।
- Ctrl+F की मदद से अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके खोजें।
- जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर/नाम पीडीएफ में है, वे अगले चरण के लिए पात्र हैं।
Also read
SSC GD Constable Exam 2026: तकनीकी कारणों से रद्द परीक्षा अब 31 मई को, प्रभावित उम्मीदवारों के हॉल टिकट जारी
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षाव 2025 के माध्यम से कुल 552 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट वायरेस ऑपरेटर (AWO) और टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एसएससी पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं:
Delhi Police Head Constable AWO TOP Result 2026: उपलब्ध कैंडिडेट और कटऑफ अंक
नीचे सारणी में चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपलब्ध कैंडिडेट और कटऑफ अंक जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | महिला ओपन कैटेगरी | पुरुष ओपन कैटेगरी | पुरुष ईएसएम कैटेगरी | महिला विभागीय कैटेगरी | पुरुष विभागीय कैटेगरी | |||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कटऑफ | कैंडिडेट | कटऑफ | कैंडिडेट | कटऑफ | कैंडिडेट | कटऑफ | कैंडिडेट | कटऑफ | कैंडिडेट | |
| ईडब्ल्यूएस | 70.35837 | 317 |
78.50865
|
587 |
28.80536
|
29 |
46.08406
|
26 |
39.72452
|
44 |
| एससी | 57.70397 | 384 |
70.95898
|
564 | 21.14149 | 43 | 35.01006 | 44 |
24.41848
|
85 |
| एसटी | 51.11629 | 230 |
67.24154
|
293 |
20.08718
|
8 |
33.25453
|
12 |
20.23595
|
33 |
| ओबीसी |
67.39898
|
756 |
77.42887
|
1364 | 41.00227 | 160 |
50.69521
|
86 |
42.44947
|
173 |
| यूआर | 70.57558 | 346 |
79.21073
|
568 |
45.07721
|
261 | 56.75680 | 45 |
54.60820
|
85 |
| कुल | - | 2033 | - | 3376 | - | 501 | - | 213 | - | 420 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार