Delhi Jal Board Recruitment 2024: दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर असिस्टेंट के 760 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 04:54 PM IST | 1 min read
यूडीडी द्वारा दिल्ली जल बोर्ड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट दिल्ली (यूडीडी) ने दिल्ली जल बोर्ड विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली जल बोर्ड विभाग में जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 अभियान के तहत कुल 760 रिक्त पद भरे जाएंगे।
यूडीडीडी ने दिल्ली जल बोर्ड जेए भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की है। आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट udd.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
दिल्ली जल बोर्ड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 के आवेदन के लिए उम्मीवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होने चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट के पास 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग का और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।
Also read DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में लैब टेक्निशियन-फार्मासिस्ट समेत 414 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
जूनियर असिस्टेंट दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Urban Development Department Delhi Jr Asst Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट udd.delhi.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट न्यूज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- जूनियर असिस्टेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, इसमें आवश्यक डिटेल दर्ज करें।
- अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- अगले पेज में फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें