Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
पीएसईबी 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम या रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पंजाब कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया है। पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84% रहा है। इस वर्ष पीएसईबी बोर्ड क्लास 5th रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। पीएसईबी कक्षा 5 बोर्ड परिणाम में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81% रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86% दर्ज किया गया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण जैसे नाम या रोल नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी। हालाँकि, पीएसईबी द्वारा 1 अप्रैल 2024 को कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित किया गया था।
Also readPSEB 5th Class Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत 99.84
रिपोर्ट्स के अनुसार, “पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में कुल 3,06,438 छात्र उपस्थित हुए थे। पठानकोट जिले के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि मोहाली में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम रहा। पीएसईबी कक्षा 5 परिणाम 2024 पठानकोट जिले का 99.96% व मोहाली जिले का 99.65% दर्ज किया गया है।”
पीएसईबी कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर परीक्षा परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं: