Delhi HC PA Admit Card 2024: दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, 10 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 07:30 PM IST | 1 min read
दिल्ली एचसी पीए पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चरण-2 में कंप्यूटर आधारित दो अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा का आयोजन यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टेज-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पर्सनल असिस्टेंट स्टेज-2 (अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट) परीक्षा 10 फरवरी 2024 को यूपी के नोएडा में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए चरण-2 में कंप्यूटर आधारित दो अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट शामिल किए गए हैं। स्टेज-1 के परिणाम 22 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे।
योग्य उम्मीदवारों को अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल होना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली हाई कोर्ट में 127 पद भरे जाएंगे। जिनमें से सीनियर पर्सनल असिस्टेंस के 60 और पर्सनल असिस्टेंट के 67 पद भरे जाएंगे।
Delhi HC PA admit card 2023: ऐसे डाउनलोड करें
स्टेज-2 चयन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Delhi High Court Personal Assistant 2024 admit card लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र देख सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RBSE Exam 2024: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल किया जारी, 28 मार्च से एग्जाम शुरू
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा अभ्यर्थियों को अंकों के स्थान पर ग्रेड दिया जाता है। ग्रेड ए से लेकर डी ग्रेड पाने वाले छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच