Delhi HC SPA Typing Exam City 2026: दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 14 नवंबर को होगी
Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 05:27 PM IST | 2 mins read
दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग टेस्ट सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi HC) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) परीक्षा 2026 के तहत चरण-1 इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग टेस्ट सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एग्जाम सिटी में अपने आवंटित परीक्षा शहर/ जिले सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 2026 टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 11 नवंबर, 2026 से उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो और उसमें उल्लिखित सामग्री लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा - 2026 के अंतर्गत चरण-I: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक 6 नवंबर से सक्रिय कर दिया गया है। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 11 नवंबर 2026 से सक्रिय हो जाएगा।”
दिल्ली एचसी पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एसपीए के 117 और पीए के 33 पद शामिल हैं। पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
Delhi High Court SPA Typing Test Exam City 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार दिल्ली एचसी एसपीए टाइपिंग टेस्ट एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- दिल्ली एचसी रिक्रूटमेंट पोर्टल www.delhihighcourt.nic.in/web/job-openings पर जाएं।
- ‘सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) परीक्षा - 2026 के संबंध में स्टेज-1: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का सिटी इंटिमेशन स्लिप / एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार