Delhi Coaching Centre: कोचिंग सेंटरों के लिए नया कानून लाएगी दिल्ली सरकार, शिक्षा मंत्री आतिशी का ऐलान
Santosh Kumar | July 31, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटर की फीस को भी विनियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "कोचिंग सेंटर अनियमित फीस लेते हैं। कोचिंग सेंटरों को भ्रामक विज्ञापन जारी करने से रोका जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर स्थित राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों को विनियमित करने के लिए नया कानून लाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरों को विनियमित करने के लिए नया कानून लाएगी।
आतिशी ने कहा कि प्रस्तावित कानून निजी स्कूलों, अस्पतालों और नर्सिंग होम को नियमित करने वाले कानून की तर्ज पर होगा। आतिशी ने कहा, "प्रस्तावित कानून दिल्ली के सभी कोचिंग सेंटरों को नियमित करेगा। यह दीर्घकालिक समाधान का हिस्सा होगा।"
इसके साथ ही दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटर की फीस को भी विनियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "कोचिंग सेंटर अनियमित फीस लेते हैं। कोचिंग सेंटरों को भ्रामक विज्ञापन जारी करने से रोका जाएगा। साथ ही कोचिंग सेंटरों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा।"
कोचिंग सेंटरों के लिए कमेटी का गठन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरों को लेकर कानून बनाने के लिए एक कमेटी बनाएगी। इस कमेटी में अधिकारी, छात्र और कोचिंग संस्थान शामिल होंगे। बता दें कि शिक्षा मंत्री का यह ऐलान राजिंदर नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के 4 दिन बाद किया गया है।
आतिशी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम ने बेसमेंट का इस्तेमाल कर कानून का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, "राजिंदर नगर, मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार में 30 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील कर दिए गए हैं, जबकि 200 अन्य कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है।"
आतिशी ने कहा कि सरकार ने कोचिंग सेंटरों में तैयारी करने वाले छात्रों को सचिवालय में परामर्श के लिए आमंत्रित किया है। आतिशी ने कहा, "कोचिंग सेंटरों की अवैधता के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी वहां पढ़ने वाले छात्रों को है। इसलिए उनसे परामर्श करना जरूरी है।"
मंत्री ने कहा, "हमने लोगों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए एक ईमेल पता (coaching.law.feedback@gmail.com) जारी किया है। हम दिल्ली के लोगों, खासकर छात्रों से अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध करते हैं।" आतिशी ने कहा कि प्रस्तावित कानून छात्रों की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल