Delhi University: दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 कॉलेजों को 417 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता जारी की - मंत्री सूद
Press Trust of India | June 4, 2025 | 06:21 PM IST | 1 min read
दिल्ली सरकारी के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि, पिछली सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय को अनुदान जारी नहीं किया था, जहां मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र पढ़ते हैं। लेकिन हमने 1 अप्रैल को धनराशि जारी कर दी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आज यानी 4 जून, 2025 (बुधवार) को अपने अधीन विभागों की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी में लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने उसके और अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित 12 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कॉलेजों को 417 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता जारी की है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने डीयू को अनुदान जारी नहीं किया था, जहां मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र पढ़ते हैं। लेकिन हमने एक अप्रैल को धनराशि जारी कर दी।’’ बता दें, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद के पास शिक्षा, गृह, बिजली और शहरी विकास विभाग हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के लिए 2,500 फ्लैट की मरम्मत की है और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
डिजिटल लाइब्रेरी -
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा, “अंत्योदय की अंतिम पंक्ति में खड़े हुए बच्चे को वो साधन मिले जिसके कारण वो आगे बढ़ने के लिए empower हो। उसके अंदर का आत्मविश्वास, स्वावलंबन बढ़े। इसके लिए 250 स्कूलों में गरीब कल्याण के लक्ष्य को साधते हुए लाइब्रेरी का digital लाइब्रेरीज का स्थापना की जाएगी।”
मंत्री आशीष सूद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प एवं हमारी सरकार के 100 दिन में शिक्षा, बिजली एवं अन्य सभी विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अपने विचार जनता के साथ साझा किए।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच