‘Ek Ped Maa Ke Naam 2.0' पहल के तहत दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूल में लगाया सिंदूर का पौधा
Santosh Kumar | June 9, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
इस कदम को हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति सम्मान के रूप में देखा गया। गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने सिंदूर का पौधा लगाया था।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (9 जून) को वृक्षारोपण अभियान के तहत अपने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 'सिंदूर' का पौधा लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर एक 'सिंदूर' का पौधा लगाया था, जो उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह द्वारा भेंट किया गया था।
इस कदम को हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति सम्मान के रूप में देखा गया। गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने सिंदूर का पौधा लगाया था। मैं भी ऐसा ही करना चाहती थी। ऐसा लगता है जैसे भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली।"
'सशस्त्र बलों और पीएम को धन्यवाद'
आज सुबह एक जन सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया। मैंने इसे 'एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0' की शुरुआत के रूप में लगाया।" सीएम ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम और सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी बहनों की गरिमा बनाए रखी।’’ बता दें कि भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद अपनी सैन्य प्रतिक्रिया को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।
Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पेड़ नहीं लगाए। उन्होंने कहा, "इस अभियान का उद्देश्य हमारे पर्यावरण की रक्षा करना है। हम यह अभियान शुरू कर रहे हैं।"
सीएम रेखा गुप्ता ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "हमारा संकल्प दिल्ली को सिर्फ राजधानी नहीं बल्कि हरियाली, स्वच्छता और करुणा का प्रतीक बनाना है।"
उन्होंने आगे लिखा कि इस उद्देश्य से इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को हरी-भरी और स्वस्थ दिल्ली प्रदान की जा सके। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार