UPSC Aspirants Death: भाजपा ने छात्रों की मौत को बताया 'हत्या', आप सरकार से की इस्तीफे की मांग
Santosh Kumar | July 29, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र दिल्ली और एमसीडी पर शासन करने वाली आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण मारे गए।"
नई दिल्ली: दिल्ली में कल (28 जुलाई) यूपीएससी के 3 छात्रों की मौत का मामला गरमा गया है। ओल्ड राजिंदर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुई इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आप कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार से इस्तीफे की मांग की।
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कोचिंग सेंटर में 3 सिविल सेवा उम्मीदवारों की मौत को "हत्या" करार दिया। सचदेवा ने कहा, "वे 3 छात्र, जो देश का भविष्य थे, दिल्ली और एमसीडी पर शासन करने वाली आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण मारे गए।"
सचदेवा ने कहा, "इन छात्रों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। चाहे वे एमसीडी से हों या किसी अन्य एजेंसी से, उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि जल मंत्री आतिशी और राजिंदर नगर के आप विधायक को भी इस्तीफा देना चाहिए।
इस दौरान आप मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बता दें कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में हुए हादसे के मुद्दे पर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी ट्वीट किया और लिखा, "देश के स्वर्णिम भविष्य, AAP के भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल की अमानवीय सरकार ने भ्रष्टाचार की हद पार कर दी है। सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण स्वर्णिम भविष्य का सपना लेकर दिल्ली आए छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।"
उन्होनें कहा, "दिल्ली जलबोर्ड हो, दिल्ली फायर सर्विस हो, दिल्ली नगर निगम हो या सरकारी तंत्र का कोई भी विभाग जो इस घटना के दोषी हैं, सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और क्षेत्रीय विधायक एवं आतिशी मार्लेना को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
अगली खबर
]Aligarh News: यूपी में सर्व शिक्षा अभियान की खुली पोल, चटाई पर सोती दिखीं टीचर साहिबा, बच्चों से कराया पंखा
यह घटना यूपी में सर्व शिक्षा अभियान की विफलता को दर्शाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम