DASA, CSAB Counselling 2025: डीएएसए, सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें रिपोर्टिंग डेट
Santosh Kumar | August 9, 2025 | 06:55 PM IST | 2 mins read
डीएएसए और सीएसएबी स्पेशल राउंड में कुल 3 राउंड होंगे, जिसमें राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट्स अब्रॉड (डीएएसए) और सीएसएबी स्पेशल राउंड 2025 के लिए राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 9 अगस्त 2025 को घोषित कर दिया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईटी, आईआईआईटी, एसपीए और जीएफटीआई में स्नातक प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। राउंड-1 में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 9 से 12 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी।
इसमें संस्थान प्रवेश शुल्क-2 का भुगतान, दस्तावेज अपलोड करना और दस्तावेज सत्यापन अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों (यदि कोई हो) का उत्तर देना शामिल है। भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान 13 अगस्त शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
DASA, CSAB Counselling 2025: राउंड 2 और 3 शेड्यूल
जो अभ्यर्थी सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे भी 12 अगस्त तक ऐसा कर सकते हैं। डीएएसए और सीएसएबी स्पेशल राउंड में कुल 3 राउंड होंगे, जिसमें राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त को जारी किया जाएगा।
राउंड-3 का परिणाम 19 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा। सभी राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 20 से 23 अगस्त 2025 तक अपने आवंटित संस्थानों में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना होगा और शेष शुल्क का भुगतान करना होगा।
राउंड-2 और राउंड-3 के लिए रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां क्रमशः 14-16 अगस्त और 19-21 अगस्त 2025 हैं। सभी उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए 20-23 अगस्त तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
DASA, CSAB Counselling 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से डीएएसए, सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर डीएसए और सीएसएबी-स्पेशल लिंक पर क्लिक करें।
- डीएएसए, सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार